ज्ञापन सौंपने आए किसानों की हुई एसडीएम से तीखी नोक झोक!

ज्ञापन सौंपने आए किसानों की हुई एसडीएम से तीखी नोक झोक!
किसानों ने एसडीएम की गाड़ी को घेरा!
सरफराज़ अहमद
नजीबाबाद – भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के किसानो की उपजिलाधिकारी संजय कुमार बंसल से नोक झोंक हो गई! भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संगठन के किसान अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपने के लिए तहसील प्रांगण में जमा हुए थे! किसानों ने बताया कि शीत लहर और कड़ाके की ठंड में घंटो बैठे रहने के बाद भी उप जिलाधिकारी अपने ऑफिस से बाहर नहीं आए और अचानक से ऑफिस से जाने लगे तभी यह देख कर किसान तिल मिला गए और उपजिलाधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और देखते ही देखते सैकड़ो की तादाद में किसान इकट्ठा हो गए और किसानो की उपजिलाधिकारी तीखी़ की नोंक झोंक होने लगी! किसानों ने कहा कि हम घंटो से ठंड में बैठकर आपकी प्रतीक्षा में है परंतु आप हमारी समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है! जब आप संगठन के किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है तो एक आम आदमी की सुनवाई कैसे होगी? तहसील प्रांगण में भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है! यहां पर केवल ठेकेदार और दलाल लोग ही आते हैं और अपना काम कराकर चले जाते हैं, आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकता ही रहता है! हमें ऐसे अफसर की जरूरत नहीं जो जनता की बात ना सुने! किसानों ने जमकर उप जिलाधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी़ की और उप जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे बैठ गए! आखिरकार कुछ घंटे बीत जाने के बाद उप जिलाधिकारी साहब को किसानों के साथ नीचे बैठना पड़ा और उप जिलाधिकारी ने किसानो की समस्याएं सुनी और जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए कहा! इस दौरान इकवाल सिंह, कुलवीर सिंह, नवीन राजपूत, भरविन्द सिंह, गालिब भसारी, इमरान जहीर, विजय सिंह, नरेश ठाकुर, शुभम, गजेन्द्र सिह, चौ० हितेष, सुखजिन्दर सिहगोल्डी, भोनेनऊ सिंह, शेर सिंह चौहान, मोहन, हाजी हनीफ, उदल सिह, एवं बिट्टू आदि मौजूद रहे है।


















