काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जि.पं.सदस्य पद के लिए लखविंदर सिंह पूरे दम ख़म के साथ उतरे चुनावी मैदान मे

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जसपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,जिला पंचायत सरवरखेडा से लगभग आठ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है चुनाव की तिथि घोषणा के बाद नामांकन पत्र दाखिल करते ही सभी नेताओं की सरगर्मियां तेज हो गई हैं कहीं वोटरों को लुभाने का प्रयास हो रहा है तो कहीं जोड़ तोड की रणनीति काम कर रही है यूं तो सभी दावेदार अपनी जीत के लिए बड़ी-बड़ी दावे कर रहे हैं परंतु जनता का रुझान किधर है यह अभी शुरुआती दौर मे नहीं कहा जा सकता जिला पंचायत क्षेत्र सरवरखेडा से लखविंदर सिंह का नाम जोरों शोरों से चर्चा में है शिक्षित एवं कार्य कुशल लखविंदर सिंह किसी नाम के मोहताज नहीं है क्योंकि उनके पिता गुरनाम सिंह भूतपूर्व बीडीसी मेंबर रह चुके हैं यहां की समस्याओं से भली भाँती परिचित है लखविंदर सिंह का कहना है कि अब तक सम्मानित जनता ने जिनको भी चुनकर भेजा उन्होंने भोली भाली जनता के साथ विश्वास घात किया लगभग पांच गांव को मिलकर बनी यह सीट आज भी विकास से अछूती है टूटी-फूटी नालियां, नालियों में गंदा पानी बरसाती पानी का निकासी न होना सड़कों का निर्माण न होना व्यापक रूप से पथ प्रकाश आदि समस्याओं से यहां की जनता जूझ रही है जगह-जगह कूडे के पडे हुए ढेर मोदी जी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं यह सब दर्शाता है कि अब तक इस क्षेत्र के अंदर विकास के मुद्दे को नेताओं द्वारा हास्यपद बनाया गया है जिसके कारण इस क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं जो उनका संवैधानिक अधिकार था से वंचित किया गया है यदि मतदाताओं ने लखविंदर सिंह को अपना मत एवं सहयोग प्रदान किया तो वह इस क्षेत्र की कायाकल्प करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे अब देखना यह है कि अभी चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह राजनीति है और यहां हर पल कुछ नया घटित होता रहता है अभी इलेक्शन की शुरुआत है अन्य प्रत्याशी भी दमखम के साथ मैदान में उतर रहे हैं अब देखना यह है कि मतदाताओं को लुभाने में कौन अधिक कारगर साबित होता है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button