वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

जिलाधिकारी ने एस.आई.आर कार्यों का औचक निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कम्पोजिट विद्यालय,कबीरचौरा में बने मतदान केंद्र पर जाकर बूथवार व ए०ई०आर०ओ० वार ‘कितने अनकलेक्टेबल/अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी हुई,कितनी नोटिस का तामीला हुआ,कितने आज के दिन डॉक्यूमेंट अपलोड किए गए,कितने सुनवाई के मामले लंबित है,आदि कार्यों का औचक निरीक्षण किया और ई०आर०ओ/ ए०ई०आर०ओ० तथा सुपरवाइजर व बीएलओ से अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने केंद्र पर सुनवाई के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क के पास एक बड़ा बैनर लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने बूथ के जिन अनमैप्ड मतदाताओं के घर अभी नोटिस लेकर नहीं गई हैं उनके घर जाकर तामीला करा लें।यदि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों तो मौके पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी कार्मिकों को एस०आई०आर० प्रक्रिया के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन सूची में अपना नाम नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर अपना नाम देख लें।उन्होंने जनपद के सभी पात्र लोगों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यक होने पर दावा/आपत्ति दर्ज कराएं।

मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दावा-आपत्ति दिया जा सकता है। दावा और आपत्ति देने का समय दिनांक 06.03.2026 तक निर्धारित है। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने हेतु अपना फार्म-6 भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है, इसके अतिरिक्त https://voters.eci.gov.in पर जाकर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान निर्वाचन संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button