बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जाल में फंसे गुलदार की दहाड़ से ग्रामीणों में डर और दहशत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जाल में फंसे गुलदार की दहाड़ से ग्रामीणों में डर और दहशत

जनपद बिजनौर में नहटौर के क्षेत्र ग्राम मुर्शदपुर के जंगल में जंगली जानवर के लिए लगाए गए जाल में फसे गुलदार की दहाड़ सुनकर जंगल में काम कर रहे लोग भयभीत हो गए। लोगों ने काफी दूर से देखा तो गुलदार जाल में फंसा हुआ था गुलदार को फंसा देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह और रेंजर एसके मठपाल टीम के साथ पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे। जैसे ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया तो वह किसी तरह जाल से निकल कर जंगल जंगल में भाग गया गुलदार के से ग्रामीणों में दहशत डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसे में वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने का आह्वान किया। वन अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण अकेले खेत और जंगल पर ना जाएं। टोलियां बनाकर अपने खेतों पर काम करने जाएं और साथ में खाली कनस्तर लेकर जाएं। गुलदार की आहट होने पर कनस्तर को बजाएं. ऐसा करने से गुलजार 10 किलोमीटर की परिधि में कहीं दूर जा सकता है। वन अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगायाh गया है।
बाईट – हरि सिंह, एसडीओ वन क्षेत्र धामपुर।
अब देखना यह है वन विभाग की मेहनत कब रंग लाती है गुलदार कब पकड़ में आता है नहीं तो खतरा ग्रामीणों पर बना रहेगा क्योंकि गुलदार के हमले आए दिन ग्रामीणों पर होते रहते हैं जिसमें अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं
बाईट – मोहम्मद साबिर, ग्रामीण

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button