उत्तराखंड

ज़ि. पंचा. मालधन 14 सीट पर श्रीमती आरती के मैदान मे आने से विरोधियो मे बढ़ी बैचैनी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,पंचायत चुनाव को लेकर अब घमासान तेज होने लगा है, हालांकि अभी तक चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हो सके हैं, अभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह की बाट में है, लेकिन अपने अपने क्षेत्र में सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं और जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है।

इसी क्रम में 14 मालधन करेलपुरी से जिला पंचायत सदस्य के लिए समाजसेवी इमानदार महिला श्रीमती आरती पत्नी महावीर चुनाव मैदान में है। यहां बता दे की इस सीट पर लगभग 26 गांव आते है और लगभग 25000 वोटर वाली सीट है। यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। श्रीमती आरती जो की जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं, वह एक ग्रेजुएट महिला है, उनके पति महावीर समाज सेवा के साथ-साथ एक अच्छे किसान भी हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती आरती ने बताया कि की आगर जिला पंचायत क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वह जिला पंचायत क्षेत्र के सभी गांव की दिशा व दशा बदलने में दिन-रात एक कर देंगी। जिला पंचायत क्षेत्र के सभी गांव के लिए वह विकास की गंगा बहाएगी, जिला पंचायत क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बारात घर, पंचायत भवन, जल भराव की समस्या, कूड़ा निस्तारण की समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस बार मुझे जिला पंचायत सदस्य चुने उसके बाद आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा आपको गांव के विकास के लिए वे सारी सुविधाएं दूंगी जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button