उत्तराखंड

जश्न मनाते हुए भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड ,,,नव वर्ष की बेला में जश्न मनाते हुए ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
भेल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत विजयंत चौधरी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजयंत चौधरी भेल में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान विजयंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले दो राउण्ड हवाई फायरिंग की। जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य विजेंद्र के पास पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर नए साल की खुशियों में डूबे मोहल्ले के लोग भी दौड़कर विजयंत के घर पहुंचे। विजयंत कुमार को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल व ज्वालापुर कोतवाल विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकरी ली

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button