खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जनसेवा” का नया मतलब-गर्भवती पत्नी को तलाक देकर ग्राम प्रधान ने रचाई दूसरी शादी-वोटों के साथ अब पत्नियाँ भी “बदलने लायक”!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग न्यूज़ — “जनसेवा” का नया मतलब!
गर्भवती पत्नी को तलाक देकर ग्राम प्रधान ने रचाई दूसरी शादी — वोटों के साथ अब पत्नियाँ भी “बदलने लायक”!

📍इनायतपुर, बढ़ापुर (बिजनौर):
जहाँ नेता जनता की सेवा के लिए मशहूर होते हैं, वहीं इस जनाब ग्राम प्रधान साहब ने तो “घर” से ही सेवा शुरू कर दी —
8 माह की गर्भवती पत्नी को तलाक देकर, नई दुल्हन लाने की विकास योजना लागू कर दी!

बताया जा रहा है कि जब गर्भवती पत्नी पति की “दूसरी परियोजना” रोकने पहुंची, तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर बजट से बाहर कर दिया।
पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया, ताकि “लोकतंत्र की लाज” कम से कम कागज़ पर बची रहे।

गांव में लोग कह रहे हैं —

“प्रधान जी तो मिसाल बन गए —
पंचायत में विकास, घर में विनाश!”

📎 आईरा न्यूज़ नेटवर्क | बिजनौर ब्यूरो रिपोर्ट
जहाँ ख़बरें नहीं, सच्चाइयाँ बोलती हैं

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button