बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

छापामार कार्यवाही मे छेना रसगुल्ला,बर्फी,बतीसा व कलाकंद सहित कुल लगभग ₹4,000 की दूषित मिठाइयों को किया नष्ट-मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनोर– जिलाधिकारी महोदय बिजनौर द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद बिजनौर के खाद्य सचल दल ने जनपद में छापामार कार्यवाही करते हुए छेना रसगुल्ला, बर्फी, बतीसा व कलाकंद सहित कुल 6 नमूने एकत्रित किए तथा लगभग ₹ 4,000 की दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया।
किरतपुर मे बस स्टैंड, स्टेशन रोड, बिजनौर में बस स्टैंड सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर खुले में मिठाई विक्रय करने पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस दी गई।
समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि त्योहार में शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाइयों का निर्माण कर ही बिक्री करें अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी ,सभी नमूने विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किए गये ।
उपरोक्त टीम में
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
श्री संजीव कुमार सिंह,
के साथ
श्री जितेन्द्र कुमार,
श्री कमलेश कुमार,
श्री यज्ञदत्त आर्या,
श्री अनुपम यादव,
श्री राजीव कुमार एवं
श्री हितेंद्र पाल सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सम्मिलित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button