करनाल-हरियाणा

कामयाबी के लिये सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत जरूरी-बिप्लब देव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

कामयाबी के लिये सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत जरूरी-बिप्लब देव

72वां मुक्ति दिवस

करनाल, 31 अगस्त। भाजपा हरियाणा मामलों के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने कहा कि जहां चेलेंज है, वहां जीत है। सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढऩे से कामयाबी निश्चित है। भाजपा कभी गरीबों और मजदूरों को धोखा नहीं देती। उसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। विमुक्त और घुमंतु जनजाति के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिये केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनायें शुरू की हैं।

प्रभारी बिप्लब कुमार देव वीरवार को डॉ. मंगल सैन ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमंतु जनजाति वेल्फेयर संघ की ओर से आयोजित 72वें मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर भाजपा सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सदस्य कृष्ण पंवार, रामचंद्र जांगड़ा, डीएनटी के राष्टï्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह आदि ने विचार रखे। मुख्य अतिथि को मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपे गये। श्री देव ने इस मौके पर एचसीएच की परीक्षा पास करने वाले हितेश माहला को सम्मानित भी किया।

प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने लोगों से कहा कि महापुरूषों के जीवन चरित्र को आगे रखकर कार्य करें, कामयाबी जरूर मिलेगी। यह घुमंतु जाति के लोगों की खासियत है कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी हर असंभव कार्य कर सकते हैं। राज्य सरकार ने विमुक्त एवं घुमंतु जाति के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिये कई कदम उठाये हैं। नौ हजार फ्लैट उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन जातियों के बच्चों के लिये शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार ब्रिटिश शासन के पुराने कानूनों को बदल रही है। कांग्रेस ने देश में 65 साल राज किया लेकिन इन लोगों के कल्याण के लिये बनाई कमेटी की सिफारिशों पर अमल नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना करते हुये कहा कि नाम बदलने से चेहरा और स्वभाव नहीं बदलता। हम तो जन्मजात भारतीय हैं। यह सच्चाई है कि नफरत करने वालों के दिल में भी मोदी हैं।
गुलामी की बेडिय़ां तोडऩे के लिये हुआ है मोदी का जन्म
राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म ही गुलामी की बेडिय़ों को तोडऩे के लिये ही हुआ है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर दो में 2003 में गरीबों के लिये फ्लैट बनकर तैयार हुये थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस व आप की सरकार ने इधर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन फ्लैट खंडहर बन गये। यह कांग्रेस की संवेदनहीनता की मिसाल है। उन्होंने मामला केंद्र सरकार के सम्मुख उठाया है। बजट में गरीबों के लिये 13 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस गरीबों को सब्सिडी का लॉलीपोप देती रही है। इन जातियों के लिये असली आजादी का युग अब शुरू हुआ है। विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी घुमंतु व विमुक्त जातियों की आवाज को राज्य सभा में उठाते रहेंगे।
आजादी में डीएनटी की अहम भूमिका-पंवार
राज्य सभा सदस्य कृष्ण पंवार ने कहा कि आजादी आंदोलन में डीएनटी समाज की अहम भूमिका रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिये अनेक योजनायें शुरू की हैं। देश में 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। साढ़े 11 करोड़ परिवारों को एलपीजी गैस कनैक्शन और साढ़े दस करोड़ लोगों को नल से जल मुहैया कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख लोगों के कार्ड बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों, मछुआरों आदि गरीब लोगों के लिये सडक़ किनारे बस्तियां बनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने हाल ही में श्रेणी एक और दो में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लोग की है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य स्तर पर महापुरूषों की जयंती मनाने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जाने लगे हैं। उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षित करने की अपील की।
पुलिस को बदलनी होगी सोच-भाटिया
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा से पहले किसी सरकार ने इस उपेक्षित समाज की सुध नहीं ली। सरकार काले कानूनों को खत्म करने के लिये वचनबद्घ है। डीएनटी बोर्ड का गठन भाजपा सरकार ने किया है।
मांग पत्र सौंपा
डीएनटी के राष्टï्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। साथ ही बताया कि देश तो 15 अगस्त 1947 हो आजाद हो गया लेकिन विमुक्त जातियों को 31 अगस्त 1952 में आजादी मिली। 1871 में भारत में ब्रिटिश सरकार ने आपराधिक जनजाति अधिनियम पारित किया। इसमें इन इन जातियों को जन्मजात व स्वभाव से अपराधी मान लिया गया था।
इस मौके पर मास्टर जिले सिंह, पूर्व चेयरमैन सुनीता बावरिया, देवी दास ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, बालक राम, एचएसएससी के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, चेयरमैन निर्मल बैरागी, प्रो. विजय आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button