उत्तराखंड
चौहान तरफ में विधिवत पूजन के उपरांत हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ

जसपुर/उत्तराखंड,,(सुनील श्रीवास्तव),,मोहल्ला चौहनान जसपुर का श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि जसपुर विधायक व पूर्व सांसद ने पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर शुभारम्भ किया ।श्रीरामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान व पूर्व सांसद महेन्द्र पाल सिंह को श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने सापा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, श्री रामलीला मंच से मुख्य अतिथि आदेश सिंह चौहान व महेन्द्र पाल सिंह ने सम्बोधित किया ओर जनता को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलने की भी बात कही ।


















