वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चौबीस वर्षों तक अध्यक्ष रहना साथियों के लिए संघर्ष का प्रमाण – एसडीएम नितिन सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चौबीस वर्षों तक नेतृत्व करने वाले अशोक सिंह को भावभीनी विदाई ||

सदर तहसील में सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त हुए अमीन संघ अध्यक्ष अशोक सिंह ||

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन सिंह ने किया अशोक सिंह के योगदान का सम्मान ||

सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए अशोक सिंह,चौबीस साल तक संभाली संघ की कमान |

वाराणसी :- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएएस नितिन सिंह ने कहा कि राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए वह लगातार चौबीस वर्षों तक संघ के अध्यक्ष बने रहे | यह इस बात का प्रमाण है कि वह साथियों के प्रिय रहे और उनके लिए संघर्ष करने वाले थे | नितिन सिंह सदर तहसील सभागार में अशोक सिंह के विदाई और स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे | तहसीलदार संत विजय सिंह ने उनके आगे के जीवन की शुभकामनाएं दी | कर्मियों ने उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया संचालन संजय चौबे ने किया |

इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव,महामंत्री श्यामराज यादव,संघ के अध्यक्ष सीयाराम यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर पांडेय, सन्तोष यादव,विरेन्द्र यादव,मनोज सिंह तीनों तहसीलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button