काशी में ‘गौ सम्मान अभियान’ बना जनआंदोलन,27 अप्रैल को मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस

संगीता मिश्रा के नेतृत्व में तेज़ हुआ अभियान,गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग ||
संगीता मिश्रा के नेतृत्व में गौ संरक्षण मुहिम तेज,संत समाज भी जुड़ा ||
वाराणसी में गौ सेवा को लेकर जागरूकता की लहर,रैलियों और अनुष्ठानों की तैयारी ||
‘गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले’, काशी के संत समाज की मांग ||
गौ संरक्षण के लिए काशी में एकजुट हुए लोग,27 अप्रैल को बड़े आयोजन की तैयारी |
वाराणसी :- काशी नगरी में गौ सेवा और संरक्षण को लेकर चल रहा गौ सम्मान अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है | संगीता मिश्रा के नेतृत्व में इस मुहिम को नई ऊर्जा मिली है जिससे संत समाज,सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है | विभिन्न धार्मिक स्थलों और आश्रमों में लगातार बैठकें आयोजित कर अभियान को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है | अभियान के तहत 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है | इस अवसर पर जागरूकता रैलियां,धार्मिक अनुष्ठान और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोगों में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े | संत समाज का मानना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं इसलिए उन्हें ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिलना चाहिए | संगीता मिश्रा ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की,ताकि समाज में गौ संरक्षण और सम्मान की भावना और मजबूत हो सके ||


















