उत्तराखंड

चौकी इंचार्ज पर योगा टीचर से पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म का आरोप,हुआ निलंबित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /uttrakhand (रिजवान अहसन ),,,राजधानी की एक योग ट्रेनर द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज पर जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए जो के बाद आरोपी चौकी इंचार्ज को देहरादून के एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। अपने आरोपों को लेकर पीड़ित महिला ने डीजीपी ।अभिनव कुमार, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत नामा भेजा था।
पीड़िता के अनुसार की उसका पति कनाडा में रहता है। फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई थी। जिसके जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इस दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ।
चोरी के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। नैनीताल के एक होटल में दरोगा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया की आरोपी दरोगा ने कई बार उसे धमकी देकर अपने फ्लैट में ले गया और पिस्टल दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। दरोगा पर महिला और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़िता ने बताया आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी विवाहित है। पीड़िता के मुताबिक दरोगा से तंग आकर उसने एक बार आत्महत्या का भी प्रयास किया था।
पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी देहरादून ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के आदेश के साथ उसे निलंबित कर दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button