काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चैती मेले को लेकर डीएम ने एसडीएम और नगर आयुक्त को जारी की एडवाइजरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,काशीपुर में आगामी 30 मार्च से प्रारम्भ होने वाले श्री चैती मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी। जिलाधिकारी ने मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में जो भी बैरिकेटिंग आदि कार्य कराये जाने हैं, उसके लिए अभी से टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाये व पर्याप्त सीसी टीवी कैमरे भी लगाये जायें। उन्होंने मेलाधिकारी को निर्देश दिये कि समय से मां बाल सुन्दरी देवी मंदिर एवं श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देश दिये कि मेले के दौरान साफ-सफाई एवं पर्याप्त मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिचांई को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्रान्तर्गत सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे, सहायक नगर आयुक्त संजय दत्त कापड़ी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार आदि मौजूद थे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button