बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

चेयरमैन फैसल वारसी पर कार्रवाई के विरोध में जनप्रतिनिधियों की एकजुटता,मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की तैयारी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

स्योहारा के चेयरमैन फैसल वारसी पर प्रशासन द्वारा की गई शांति भंग की कार्यवाही अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आज स्योहारा नगर पालिका परिसर में जिले भर की नगर पालिकाओं और पंचायतों के कई चेयरमैन इकट्ठा हुए और इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।

प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है।

इस अवसर पर एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया, जिसने यह निर्णय लिया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले को उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्यवाही की निष्पक्ष जांच और प्रशासन को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने की मांग को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button