काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ग्राम वासियों का भरपूर समर्थन मिलने से रेखा पुजारी हुई गदगद, हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,उत्तराखंड में त्रिस्तरीय चुनाव अपने पूरे शबाब पर है यहां 28 तारीख को मतदान होना है और प्रधान पद के सभी उम्मीदवारों ने अपना पूरा दमखम दिखाना शुरू कर दिया है यहां के क्षेत्र मानपुर में पांच उम्मीदवार प्रधान पद पर अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं इसी क्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राजनीति के ज्ञाता नवीन पुजारी की पत्नी रेखा पुजारी चुनाव चिन्ह मिलने के बाद में और अधिक ऊर्जा के साथ सक्रिय हो गई हैं। रेखा पुजारी को चुनाव चिन्ह के रूप में आइसक्रीम का निशान मिला है जिसके बाद रेखा पुजारी अपने समर्थकों के साथ अपने चुनावी क्षेत्रों में जाकर वोट एवं सहयोग की अपील मतदाताओं से कर रही हैं


इसी क्रम में कल शाम मानपुर नई बस्ती के प्लॉट नंबर 4 में वहां के निवासियों द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने रेखा पुजारी को अपना समर्थन देते हुए वोट एवं सहयोग का वादा किया और रेखा पुजारी नवीन पुजारी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया नुक्कड़ सभा में वहां मौजूद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से हरदीप सिंह दिलीप रावत दिलावर सिंह रावत विजय सिंह रावत संजू रावत कमल रावत भट्ट जी और अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए तथा रेखा पुजारी के पक्ष मेँ मतदान की अपील की।
तदोपरांत नवीन पुजारी एवं उनकी पत्नी प्रधान पद प्रत्याशी रेखा पुजारी ने गांव वासियों को वहां की समस्याओं से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि यदि वह चुनाव जीतती हैं कि उनकी समस्याओं का निराकरण किस प्रकार किया जाएगा रेखा पुजारी ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी जीत के तुरंत बाद ही विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाएगी उक्त कार्यक्रम में दर्जनों ग्राम वासियों,मतदाताओं के साथ-साथ नवीन पुजारी एवं रेखा पुजारी के सहयोगी समर्थक मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button