नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत मिर्जापुर ढीकली और बेड़ा खुर्द में विकास कार्यों की धूम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह
ग्राम पंचायत मिर्जापुर ढीकली और बेड़ा खुर्द में विकास कार्यों की धूम

नूरपुर। ग्राम पंचायत मिर्जापुर ढीकली और मौजा बेड़ा खुर्द में ग्राम की समस्याओं को देखते हुए ग्राम प्रधान एवं उनके पुत्र मोहम्मद आफताब के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही ग्राम प्रधान और उनके पुत्र ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य किया है। उनकी तत्परता और जनसेवा की भावना से गांव की तस्वीर बदलती जा रही है।पहले पंचायत में स्कूल, पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र, नाली और सड़कों की स्थिति दयनीय थी, लेकिन अब लगातार कार्यों के चलते इन सभी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। सनीवालों तालाब पर नाले का निर्माण तेजी से हो रहा है, पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान रखे जा रहे हैं ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे। इसके साथ ही नालियों पर चैनल लगवाने और सड़कों पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी जारी है। जहां-जहां जलभराव की समस्या थी, वहां सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान और मोहम्मद आफताब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से गांव में अभूतपूर्व बदलाव आ रहा है। विकास कार्यों की यह गति आगे भी जारी रहने की उम्मीद है, जिससे पंचायत के सभी नागरिकों को लाभ मिलेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button