न्यूज़

गोपाला बैंक्वेट हॉल में पर्यटन की आड़ में हो रहा है देह व्‍यापार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कानपुर:- कहा जाता है वेश्यावृति दुनिया का सबसे पुराना पेशा है. लेकिन इस पेशे के बारे में हममें से अधिकतर लोग खुल कर बात करना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इस पेशे को बेहद ही दोयम दर्जे का माना जाता है. यही दोयम दर्जे का पेशा इन दिनों कानपुर के गोविंद नगर इलाके में तेजी से फल-फूल रहा है।

सूत्रों के अनुसार गोविंद नगर में गोपाला बैंक्वेट हॉल बनाया तो गया था पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्‍य से परन्‍तु यहां पर्यटन की आड़ में इन दिनों देह व्‍यापार फलफूल रहा है। स्‍थानीय नागरिकों के अनुसार गोपाला बैंक्वेट हॉल के कर्मचारी चन्‍द पैसों की लालच में कानपुर एवं आसपास से आने वाली कालगर्ल्‍स एवं उनके ग्राहकों को घन्‍टों के हिसाब से कमरे उपलब्‍ध करवाते हैं। इन वासना के पुजारियों की आवाजाही के कारण शरीफ घर परिवार वाले लोग में आने से कतराने लगे हैं। क्‍योंकि ये जिस्‍म के भूखे दरिंदे कई बार शरीफ घर की बहू-बेटियों के साथ भी अश्‍लील हरकतें कर चुके हैं।

बताते चलें कि भारत के लगभग हर शहर में कोई न कोई छिपा हुआ इलाका है जहां देह व्यापार चलता है। दिल्ली का जीबी रोड पूरे देश में मशहूर है। भारत में देह व्यापार की दलाली करना, चकला चलाना और सार्वजनिक जगहों पर ग्राहक ढूंढ़ना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद गोविंद नगर के गोपाला बैंक्वेट हॉल में देह व्‍यापार खुलेआम जारी है। गोपाला बैंक्वेट हॉल के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्‍थानीय थाने की शह पर के कर्मचारी बगैर लिखापढी के कालगर्ल्‍स को घन्‍टों के हिसाब से कमरे उपलब्‍ध करवाते हैं। यही नहीं अक्‍सर स्‍थानीय थाने के सिपाही भी यहां के कमरों में रासलीला रचाने आते रहते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button