गुलदार का कहर: सहसपुर में घेर में बंधी बछिया को बनाया निवाला,नागरिको में दहशत का माहौल

📰 स्योहारा ब्रेकिंग | अमीन अहमद की रिपोर्ट
🌐 Aira News Network | खबर वही जो हो सही
📍 सहसपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
🗓️ 22 जून 2025
गुलदार का कहर: सहसपुर में घेर में बंधी बछिया को बनाया निवाला, नागरिकों में दहशत का माहौल
स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहसपुर में शनिवार देर रात एक गुलदार ने घर के पास बने घेर में बंधी बछिया पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने बछिया को बुरी तरह घायल कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए और घटना स्थल की तस्वीरें व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कीं।
📸 तस्वीर में बछिया का शव और पास में खड़े ग्रामीण देखे जा सकते हैं।
😨 गांव में फैला भय और रोष
गांव में गुलदार की इस घटना के बाद से लोग काफी दहशत में हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है — पहले भी आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
🗣️ ग्रामीणों की मांग:
गुलदार को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए
गांव में रात्री गश्त बढ़ाई जाए
पीड़ित पशुपालक को सरकारी मुआवजा दिया जाए
वन विभाग इस ओर तत्काल संज्ञान ले
🏢 वन विभाग बना मूकदर्शक
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की सतर्कता या पिंजरे की व्यवस्था नहीं की गई है। यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो गांव के लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ सकती है।
📞 यदि आपके क्षेत्र में भी वन्यजीवों की उपस्थिति या हमला हुआ है तो तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचित करें।
🖊️ रिपोर्ट: अमीन अहमद
📰 Aira News Network — खबर वही जो हो सही
🌐 www.airanewsnetwork.com




























