वाराणसी/उत्तरप्रदेश

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के 114 छात्र मेधा सूची में,भगवद्गीता पुस्तक देकर किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

महामना संस्कार पुस्तकालय की प्रतियोगिताओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन,प्रमाण-पत्र व प्रेरणादायी पुस्तकों से सम्मान ||

गीता ज्ञान व भारतीय संस्कृति प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम,विजेताओं को मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार राय ने किया सम्मानित ||

संस्कारों से सशक्त बनेगी नई पीढ़ी गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान ||

‘गीता पढ़ेंगे,आगे बढ़ेंगे’ के संकल्प के साथ गूंजा समारोह,114 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम रोशन ||

वाराणसी :- महामना संस्कार पुस्तकालय वाराणसी द्वारा शहर के 31 विद्यालयों में 14000 विद्यार्थियों को शामिल करने वाली गीताज्ञान प्रतियोगिता,भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता एवं गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी के 114 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में स्थान प्राप्त कर अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है जिन्हें महामना संस्कार पुस्तकालय के द्वारा प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कार स्वरूप ‘भगवद्गीता एवं महापुरुषों की प्रेरणादाई पुस्तकें’ प्रदान कर सम्मानित किया गया |

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इन प्रतियोगिताओं के मुख्य संयोजक गीताज्ञान शिक्षक एवं चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर अखिलेश कुमार राय ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए भगवद्गीता एवं हमारे राष्ट्र के महानायकों की प्रेरणादाई पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने एक स्वरचित गीत गाते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया | संस्कारों का अमृत पिलाये गीता,हमें सशक्त बनाये गीता”,”चलो बनें हम चरित्रवान,तभी बनेगा भारत महान” जिसमें सहभाग करते हुए मंत्रमुग्ध हुए बच्चे उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकगण,प्रधानाध्यापिका एवं निदेशक सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार के हार्दिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया | उन्होंने महामना मालवीय मिशन (बीएचयू ईकाई) के उपाध्यक्ष काशी हिन्दू विश्वविद्यालय विधि संकाय में प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र कुमार गुप्ता के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त किया जिनकी अध्यक्षता में महामना संस्कार पुस्तकालय द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारित करने हेतु यह विशेष कार्यक्रम जारी है |

बीएचयू से सेवानिवृत्त सहायक कुलसचिव डॉ नरेश चंद पाण्डे,डॉ अनूप कुमार (सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, विधि संकाय बीएचयू), बीएचयू के शोधछात्रों अभिषेक शर्मा एवं गौतम कुमार गुप्ता,अध्यापक आशुतोष कुमार तिवारी तथा समाज सेविका विनीता द्विवेदी ‘देवहुति’ सहित संपूर्ण आयोजन समिति,महामना मालवीय मिशन एवं सभी सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिनके सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका |

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों की बढ़ती हुई रुचि को देखते हुए अगले सत्र में 100 विद्यालयों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए आयोजन समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है | उत्साहित होकर बच्चों ने भी गीता पढ़ने का संकल्प लेते हुए उद्घोष किया |

“महामना की जय हो,2026 गीतामय हो”गीता पढ़ेंगे आगे बढ़ेंगे,सफलता की चोटी पे,हम भी चढ़ेंगे” एक श्लोक गीता का पढ़ेंगे रोज,सहज मिले अमृत का डोज”,”गीता का गीत गायेंगे हम और विकसित भारत बनायेंगे हम” जिससे पुरा वातावरण गुंज उठा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button