गांव बरौली से बरौली माजरा तक की 38 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सड़क का उदघाटन

सुमरिन योगी
यमुनानगर 03 जुलाई-हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव बरौली से बरौली माजरा तक की 38 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सड़क का उदघाटन किया
यमुनानगर 03 जुलाई-हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव बरौली से बरौली माजरा तक की 38 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित सड़क का उदघाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव हडौली से रायपुर डमोली तक की 35 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित सड़क का उदघाटन कर गांव वासियों को समर्पित किया।
इससे पूर्व हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने गांव कोट माजरी के अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में गांव के 28 लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और उन्होंने अम्बेडकर भवन के प्रागंण में अपने कर कमलों से पौधा रोपण भी किया। उन्होंने गांव बरौली माजरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रागंण में भी पौधा रोपण किया। उन्होंने गांव कोट माजरी के अजय कुमार, अमन कुमार, सुरजभान, खेमचंद, निर्मल सिंह, मेहर सिंह, दया राम, रामेश्वर, सुखदेव, करनैल, मांगेराम, राम सिंह, परविन्द्र, अनिकेत, नितिन, शोभित, रविश, अंकित सहित अन्य कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। इसी प्रकार उन्होंने गांव बरौली माजरा में देसराज, कर्मजीत, संतोष रानी, रामकुमार, ईशा रानी, मुकेश, बलजीत, सुमन रानी, अंकित, ओमप्रकाश, मदन लाल, राजेन्द्र कुमार, जरनैल, रामधारी, सुरजीत, हरपाल, जगदीश, जसबीर, रणजीत, राम किशन, गौरव, विकास, राकेश, मोंटी, कैलाश रानी सहित कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता को बराबर का मान-सम्मान दिया जाता है।
गांव कोट माजरी व बरौली माजरा में आयोजित पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रमों में बोलते हुए हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जन हित में अनेकों विकास कार्य पूर्ण करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल एवं पुलिया व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है और विकास कार्य पूर्ण करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पक्षपात समाप्त किया है और 573 ऐसी योजनाएं बनाई है जिनका लाभ लोगों को ऑनलाईन माध्यम से स्वयं मिलना शुरू हो जाता है।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा में 116 राजकीय आदर्श माडॅल संस्कृति स्कूल खोले गए है और 10वीं कक्षा व 12वीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट दिए गए है तथा शीघ्र ही 2 लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए जाएगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुपर 100 योजना शुरू की गई है जिसके अच्छे परिणाम सामने आए है और अब इस योजना को सुपर 500 में बदला जाएगा ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चे प्रशिक्षण लेकर आईआईटी व अन्य कोर्सो की पढ़ाई में आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है को सीधे ऋण मेलों के माध्यम से लोन देकर व स्वयं रोजगार के धंधे शुृरू करवा कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह, सुलेख चंद, राजेश भारद्वाज, राम जतन डमौली सहित भाजपा के वरिष्ठï एवं युवा नेतागण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो




























