उत्तराखंड

गश्त के दौरान हरिद्वार पुलिस को मिला एक छोटा बालक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

. गश्त के दौरान हरिद्वार पुलिस को एक छोटा बालक मिला

        कृपया मदद करें  

दिख रहा ये बच्चा हरिद्वार के थाना बहादराबाद थाने में है जो कल “रात्रि गश्त” कर रहे पुलिसकर्मियों को नहर पटरी जैसे अंधेरे एवं ठंडे इलाके में, ठिठुरते हुए मिला।

सहानुभूतिपूर्वक विश्वास में लेते हुए इस भूखे-प्यासे बच्चे को थाने लाकर महिला कॉन्स्टेबल रेणु चौहान के संरक्षण में सौहार्दपूर्ण माहौल में रखा गया एवं खाना इत्यादि खिलाकर सोने की व्यवस्था की गई।

कुछ देर पहले जब बच्चा पुलिसकर्मियों से घुल मिल गया और उसका विश्वास बढ़ गया तब थानाध्यक्ष बहादराबाद “नितेश शर्मा” द्वारा बच्चे से जानकारी ली गई परंतु भाषा में अंतर होने के कारण काफी प्रयास करने पर भी अभी तक यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है कि इस बच्चे के परिजन भारत में कहां पर रहते हैं।

कृपया पूरे भारतवर्ष से जुड़े “हमारे सम्मानित पाठकगणों से हरिद्वार पुलिस का विनम्र निवेदन” है कि किसी को भी अगर इस बच्चे के बारे में कोई लाभप्रद जानकारी है तो कृपया दिए गए नंबरों पर संपर्क करने का कष्ट करें-
इस बच्चे को इसके परिवार से मिलवाने में मदद करें आपकी छोटी सी जानकारी इसे अपने परिवार के पास पहुंचा सकती है बच्चे के परिवार जन भी परेशान होंगे कृपया हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है छोटी भी अगर कोई जानकारी हो तो कृपया इन नंबरों पर दें

1– 9411111958
(थानाध्यक्ष बहादराबाद)

2– 9411112973
(कंट्रोल रूम हरिद्वार)

जनपद हरिद्वार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button