गढ़ी इंद्रजीत से प्रधान पद पर शुभम सागर के चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेज़ी

काशीपुर /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,पंचायत चुनाव को लेकर अब घमासान तेज होने लगा है, हालांकि अभी तक चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हो सके हैं, अभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह की बाट में है, लेकिन अपने अपने क्षेत्र में सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं और जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में गढ़ी इंद्रजीत से शिक्षित कर्मठ इमानदार शुभम सागर पुत्र राजकुमार राजू यहां से ग्राम प्रधान के लिए खड़े हैं। यहां बता दे की 1321 वोट वाली एससी सीट यहां पर आरक्षित है। ग्राम प्रधान प्रत्याशी शुभम सागर के पिता राजकुमार राजू पूर्व में यहां से ग्राम प्रधान के प्रत्याशी रह चुके हैं। इस बार राजकुमार राजू के पुत्र शुभम सागर अपने दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके पिता राजकुमार राजू ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहां की वह पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव मात्र 60 वोटो से हार गए थे , लेकिन इस बार गांव के विकास को लेकर पुन एक बार उनका पुत्र शुभम सागर गांव की प्रमुख समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है। अगर जनता ने उसको इस बार प्रधान बनाया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां पर विकास की गंगा बहेगी, यहा की प्रमुख समस्याएं राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बारात घर, पंचायत भवन, जल भराव की समस्या, कूड़ा निस्तारण की समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस बार उनके पुत्र शुभम सागर को भारी मतों से विजय बनाएं उनका कहना है कि अगर शुभम सागर ग्राम प्रधान बनता है तो एक छत के नीचे सारी समस्याओं का निस्तारण होगा


















