नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

आरएएफ 108 बटालियन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजवानों को दी गई हृदय रोगों से जुड़ी अहम जानकारी, CPR का अभ्यास भी कराया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आरएएफ 108 बटालियन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जवानों को दी गई हृदय रोगों से जुड़ी अहम जानकारी, CPR का अभ्यास भी कराया गया

मेरठ। आरएएफ 108 बटालियन परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन केएमसी हॉस्पिटल, बागपत रोड, मेरठ के सौजन्य से डॉ. तनय गर्ग व उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया।
इस मौके पर जवानों को हृदय रोगों के लक्षण, रोकथाम व त्वरित उपचार के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. तनय गर्ग ने CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का लाइव डेमो देकर जवानों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षण के कौशल का प्रशिक्षण भी दिया।

कार्यक्रम में जवानों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
कमांडेंट श्री धन सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि:
“संकट की घड़ी में प्रशिक्षण प्राप्त जवान घायल साथी को समय रहते अस्पताल तक पहुंचाकर उसकी जान बचा सकते हैं। ऐसे अभ्यास समय की मांग हैं।”

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री अनिल कुमार, डॉ. के. गौरी, एस.एम.ओ. श्रीमती वामशा कुमारी, तथा सहायक कमांडेंट श्री प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को जलपान कराया गया। आरएएफ की ओर से डॉ. तनय गर्ग व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button