काशीपुर-उत्तराखण्ड़

क्या हुआ जब काशीपुर के आबादी क्षेत्र में घुस आए 3 बड़े बड़े अजगर सांप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,आज काशीपुर के धीमरखेड़ा क्षेत्र में वन विभाग ने ढाई कुंतल से अधिक वजन के 3 विशालकाय अजगरों का सफल रेस्क्यू किया है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू विशेषज्ञ तालिब हुसैन ने बताया कि इनमें दो मादा और एक नर अजगर शामिल हैं. वन विभाग ने इन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
रामनगर तराई पश्चिमी के मैदानी क्षेत्रों में अजगरों के निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, बीते दो दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है जब वन विभाग को विशालकाय अजगरों को रेस्क्यू करना पड़ा. आज काशीपुर के धीमरखेड़ा क्षेत्र में तीन भारी-भरकम अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया, जिनका कुल वजन 2.5 कुंतल से अधिक बताया जा रहा है.
सूचना मिली थी कि एक अजगर आबादी क्षेत्र में घुस आया है. जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां एक नहीं बल्कि तीन विशाल अजगर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि इनमें दो मादा और एक नर अजगर मिले. तीनों अजगरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।ग्रामीणों ने एक साथ तीन विशाल अजगरों को देखा तो डर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. वन विभाग के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि तराई पश्चिमी क्षेत्र में लगातार सांपों के निकलने की घटनाएं हो रही हैं. उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में सांप धूप सेंकने के लिए बिलों से बाहर निकलते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button