फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

कुर्बानी का फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर न करें वायरल, खुले में न दें कुर्बानी:-इस्लामिक सेंटर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

कुर्बानी का फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर न करें वायरल, खुले में न दें कुर्बानी:-इस्लामिक सेंटर

फिरोजाबाद
इस्लामिक सेंटर ने ईद उल अजहा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ कहा है कि खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत और अल्लाह का हुक्म है यह कोई रस्म नहीं है। इस्लामिक सेंटर के सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि कल ईद उल अजहा (बकरीद) 29 जून को है। उसकी अहम इबादत कुर्बानी है। उन्होंने कहा कि नमाज सुबह छह बजे से नौ बजे तक अदा की जाएगी। नमाज इंद उल अजहा पूरे जिले में सब से पहले मस्जिद आयशा मरकज मदीना कॉलोनी में सुबह 6.00 बजे होगी। फिर ईदगाह में 7.45 बजे, जामा मस्जिद सदर बाजार में आठ बजे तथा शाही मस्जिद में 8.15 बजे होगी। उन्होंने कहा कि हर मालदार पर जिसके पास साढ़े सात तोला सोना, साढ़े बावन तीला चांदी या इसके बराबर नकद रुपये या तिजारत का माल हो उस पर कुर्बानी वाजिब है। कुर्बानी के दौरान का फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर हरगिज वायरल न करें। खुले या सड़कों पर कुर्बानी नहीं की जाए। उन्होंने कहा कोई भी बाहर कुर्बानी न करें। शहर को साफ और स्वच्छ रखें। ईद की नवाज होने के बाद अपने घर जाये। आपसी भाईचारे के साथ मनाई ईद का त्यौहार। कुर्बानी का किसी भी तरह का फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना करें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button