काशीपुर-उत्तराखण्ड़

किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास,मामला दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,आईटीआई थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर कामांध युवक ने दुराचार का प्रयास किया। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो उसे मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके साल की 12 वर्षीय पुत्री 15 फरवरी को लगभग 4ः30 बजे जब घर के आसपास मौजूद थी इसी दौरान ग्राम हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर थाना आईटीआई निवासी सतीश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह नामक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुराचार का प्रयास किया। आरोप है कि जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की प्राथमिक की दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button