राजनीतिवाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी में सियासी हलचल तेज: पीएम कार्यक्रम की तैयारी में जुटी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट

बाबतपुर/वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर काशी में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा नजर आया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष/विधायक), कमलेश गुप्ता पप्पू समाज सेवी/प्रमुख व्यवसाई विक्रम सिंह (संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र), डॉ. अवधेश सिंह (विधायक), शैलेंद्र किशोर पांडेय, पवन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, वरुण कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। काशी में होने वाला यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावी माहौल को भी नई दिशा मिल सकती है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button