वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी काव्य,गीत,ग़ज़ल महाकुंभ में भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित लोगों का किया जायेगा विशेष सम्मान – इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- रामकटोरा महामना मालवीय सभागार,काशी सेवा समिति शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विशेष रूप विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष मानद सम्मान और प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा और अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में काशी काव्य,गीत, ग़ज़ल,महाकुंभ का आयोजन 25 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 12:30 बजे से होगा | विशेष मानद सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं प्रयागराज के पूर्व न्यायाधीश, अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार चन्द्रभाल सुकुमार और कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ.हरेन्द्र हर्ष बुलन्दशहर,अतिविशिष्ट अतिथि साहित्य भूषण डॉ.राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पुरातन दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी एवं श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश,सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय होंगे | अध्यक्षता निराला शब्द संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् करेंगे |

उक्त जानकारी अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक एवं प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के प्रदेश संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रमोद वाचस्पति,राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने दी है ||

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button