उत्तराखंड

काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीली दवाइयां ले जाते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीली दवाइयां ले जाते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस शुरू से ही अपराधियों पर नशा कारोबारियों पर एवं अवैध खनन माफियाओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं उसी का नतीजा है आज एक नशीली दवाओं बेचने जाते हुए व्यक्ति को पुलिस की गिरफ्त में आया

आज काशीपुर नशीली दवाइयां ले जाते एक व्यक्ति को पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयों में स्पास्मो प्रॉक्सी वन कैप्सूल करीब 1872 तथा प्रॉक्सीवेल स्पास की करीब 9072 टेबलेट बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है जबकि आरोपी की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया देर शाम पुलिस काशीपुर मुरादाबाद मार्ग पर स्थित है। ओवर ब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दवाइयों की खेप लेकर जा रहा था पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोका तो वह भागने का प्रयत्न करने का जिसे पुलिस ने शक होने पर दबोच लिया जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 1872 नशीले कैप्सूल तथा 9072 नशीली टेबलेट पुलिस ने बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह यह नशीली दवाई काशीपुर में नशेड़ी ओ को बेचने के लिए लाया था और अधिक लाभ कमाना चाहता था जिसके कारण इन गोलियों को जिला बिजनौर से लाकर काशीपुर में नशेड़ी व्यक्तियों को बेच देता। उसने बताया कि वह यह काम अधिक धन कमाने के लालच में करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपी किसे माल बेचने आया था उसकी भी जांच की जाएगी तथा जहां से वह नशीली दवाइयां खरीद कर लाया था उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, हरीश प्रसाद, आदि शामिल थे

उत्तराखंड काशीपुर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button