काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर की चरनप्रीत साहनी बनी मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,, महानगर काशीपुर से नगर स्वाथ्य अधिकारी अमरजीत साहनी की पत्नी चरनप्रीत साहनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता का परचम लहराते हुए “मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025” प्रतियोगिता में स्टाइल आइकॉन का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता गुड़गाँव स्थित होटल लीला एम्बियंस में चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं चयन चरणों के बाद 12 जुलाई को सम्पन्न हुई।
देश-विदेश से आईं सैकड़ों प्रतिभागियों में से 153 प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुँचीं, जिनमें से काशीपुर की चरनप्रीत साहनी ने अपने आत्मविश्वास, सौम्यता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर निर्णायकों का दिल जीत लिया। “मिसेज़ वर्ल्ड इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन” का खिताब उनके नाम किया गया, जो न केवल नगर क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button