राजनीतिवाराणसी/उत्तरप्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अजय राय जी पर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जयसवाल द्वारा ओछी टिप्पणी करना निंदनीय है

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी पर की गई ओछी और अमर्यादित टिप्पणी न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह सत्ता के नशे में चूर एक बौखलाए हुए मंत्री की मानसिकता को उजागर करती है।जब किसी सरकार के मंत्री मुद्दों पर जवाब देने में असफल हो जाते हैं, तब वे व्यक्तिगत आरोप और घटिया भाषा का सहारा लेते हैं। रविंद्र जायसवाल का बयान इसी हताशा और विफलता का प्रतीक है। यह साफ दर्शाता है कि सरकार के पास जनता के सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की स्तरहीन राजनीति की जा रही है।क्या यही है भाजपा सरकार की राजनीतिक संस्कृति? क्या यही है उनका ‘संस्कार’ और ‘शिष्टाचार’? एक मंत्री होकर अगर कोई इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो यह पूरे शासन तंत्र की सोच पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह केवल अजय राय जी का अपमान नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की लोकतांत्रिक भावना का भी अपमान है।हम स्पष्ट चेतावनी देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की गंदी और व्यक्तिगत राजनीति को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि मंत्री रविंद्र जायसवाल तत्काल माफी नहीं मांगते हैं, तो सड़कों से लेकर सदन तक उनके इस अहंकार का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।आज जनता सब समझ रही है — असली मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अब यह राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी।हम मंत्री जी को सलाह देते हैं कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद के आचरण और जिम्मेदारी को देखें। लोकतंत्र में संवाद की मर्यादा सबसे ऊपर होती है, और जो इसे तोड़ता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button