काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कांग्रेस ने कोटा दक्षिणी राजस्थान में जितेंद्र सरस्वती को बनाया ऑब्जर्वर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर,,उत्तराखंड (रिजवान अहसन) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र सरस्वती को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कोटा दक्षिणी विधानसभा का कांग्रेस आब्जर्वर नियुक्त किया है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की कोटा दक्षिणी विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए श्री सरस्वती से आशा व्यक्त की,वह अनुभव से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सक्रिय योगदान देंगे। पीसीसी सचिव श्री सरस्वती ने राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर्र सिंह रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में सर्वाधिक समर्पण देगें । राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान रवाना होकर संकटनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button