करंट लगने से युवक सहित दो बच्चों की मौत, इकलौता बेटा था ऋषि, घरों में मची चीख-पुकार//

करंट लगने से युवक सहित दो बच्चों की मौत, इकलौता बेटा था ऋषि, घरों में मची चीख-पुकार//
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी संवादाता सुबोध कुमार
मैनपुरी- के किशनी थाना क्षेत्र के गांव करनाई में करंट लगने से युवक सहित दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से उनके घरों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने परेशान परिजन को ढांढस बंधाया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभों में प्रवाहित करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक बालक घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। रविवार को पुलिस ने एक बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। दूसरे बालक के परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। हादसों के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला करनाई निवासी ओमजीत सविता का आठ वर्षीय पुत्र देव शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक खेलते समय उसका हाथ बिजली के खंभे में लगे अर्थतार से छू गया। बालक तार में चिपक गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने डंडा आदि मारकर बालक को छुड़ाया। परिजन छिबरामऊ के एक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजन ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं गांव ढकरोई में शनिवार की शाम रूप कुमार कठेरिया का छह वर्षीय इकलौता पुत्र ऋषि और बंटू कठेरिया का पुत्र आठ वर्षीय सीटू घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते समय अचानक पास ही लगे बिजली के खंभा में लगी खेंच से दोनों का हाथ छू गया। करंट लगने से ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने ऋषि के शव का पोस्टमॉर्टम कराया


















