वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कपसेठी पुलिस व मिशन शक्ति केन्द्र की तत्परता से गुमशुदा महिला व नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रात में भटक रही विक्षिप्त महिला और बेटी को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया ||

मिशन शक्ति केन्द्र की सक्रियता, मिर्जापुर की महिला व नाबालिग बेटी वाराणसी में मिलीं ||

कपसेठी पुलिस की सराहनीय पहल,गुमशुदा मां-बेटी को सकुशल घर पहुंचाया ||

महिमापुर बाजार में भटक रही महिला व किशोरी को मिशन शक्ति टीम ने संभाला ||

संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल, भटकी मां-बेटी को परिजनों से मिलाया ||

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने गुमशुदा महिला व बेटी को सुरक्षित किया बरामद ||

कपसेठी पुलिस की मुस्तैदी,रात में मिली भटकी महिला और नाबालिग किशोरी ||

वाराणसी पुलिस की तत्परता, मिर्जापुर की महिला व बेटी सकुशल बरामद ||

मिशन शक्ति टीम के प्रयास से भटकी महिला व 11 वर्षीय बेटी को मिला परिवार ||

वाराणसी : नारी सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कपसेठी पुलिस व मिशन शक्ति केन्द्र टीम के संयुक्त प्रयास से गुमशुदा महिला व उसकी नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया | मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सहयोग एवं संरक्षण के लिए प्रदेश के सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए गए हैं | इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश तथा पुलिस उपायुक्त गोमती जोन,अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के निर्देशन में कपसेठी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी |

इसी दौरान देर रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महिमापुर बाजार में एक विक्षिप्त महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ सुनसान स्थान पर भटकती हुई दिखाई दे रही है जो संभवतः रास्ता भटककर वहां पहुंच गई है | सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी एवं महिला कांस्टेबल श्रद्धा अग्रहरी को आवश्यक निर्देश देकर मौके पर भेजा गया |

मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक महिला के साथ नाबालिग किशोरी इधर-उधर भटकती हुई मिली | पूछताछ करने पर महिला अपना सही नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी हालांकि उसने बताया कि किशोरी उसकी बेटी है और वह मिर्जापुर से चली थी लेकिन रास्ता भटक गई | इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों को सुरक्षित थाने के हेल्प डेस्क पर लाकर बैठाया तथा महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके परिजनों की तलाश शुरू की | पुलिस टीम के अथक प्रयास से महिला के परिजनों का पता लगाकर उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई |

सूचना मिलने पर संतोष मिश्रा पुत्र कृपाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट बबुरा कला,थाना ड्रामलगंज जनपद मिर्जापुर थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी भाभी मीरा देवी पत्नी आशुतोष मिश्रा तथा बालिका की पहचान अपनी 11 वर्षीय भतीजी सौम्या मिश्रा के रूप में की उन्होंने बताया कि मीरा देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उनका उपचार चल रहा है वह अपनी बेटी के साथ बिना बताए घर से निकल गई थीं जिनकी परिवार द्वारा काफी तलाश की जा रही थी |

पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए महिला और उसकी बेटी को सकुशल उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया | परिजनों ने कपसेठी पुलिस व मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया |

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम थाना कपसेठी, उपनिरीक्षक विनय कुमार प्रजापति चौकी प्रभारी धवकलगंज, महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी,
महिला कांस्टेबल श्रद्धा अग्रहरी, महिला कांस्टेबल अंजू द्वितीय शामिल रहीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button