कई वर्षों पुरानी मार्केट पर बाबा का बुलडोजर चला।

कई वर्षों पुरानी मार्केट पर बाबा का बुलडोजर चला।
लगभग तीन दर्जन अवैध रूप से रखें खोको से कराई कब्जा मुक्त जमीन।
नूरपुर। नगर पालिका की जमीन में रखे अवैध रूप से लगभग तीन दर्जन खोलो को न्यायालय द्वारा दिया गया अल्टीमेटम के अनुसार सोमवार को सीओ सर्वम कुमार सिंह, व एसडीएम रीतू रानी ने पुलिस प्रशासन व नगर पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी मे न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर वहा रखे खोको को हटाया गया। सुबह आठ बजे से चली अतिक्रमण की कार्रवाई दोपहर 1:00 दोपहर तक चली।गौरतलब है की नगर स्थित मछली मार्केट के कब्रिस्तान के निकट कई वर्षो से लगभग तीन दर्जन के करीब दुकानदारो द्वारा खोके रखकर काम कर रहे थे।पुलिस के अनुसार वह जमीन पीडब्ल्यूडी की बताई जा रही है।बराबर मे एक तालाब है उसके बराबर मे कब्रिस्तान बना हुआ है।प्रशासन ने कब्रिस्तान व तालाब को छोड़कर मार्ग के समीप लगे अवैध खोको पर कार्रवाई की।जिसके संबंध मे एसडीएम व सीओ ने न्यायालय के आदेश पर दुकानदारो को सात दिन का अल्टीमेटम देकर अपनी दुकानो को हटाने का आदेश जारी किया था।जिसको अमल मे लाने के लिए सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण मार्ग पर पहुँचकर कार्रवाई करते हुए।वहा लगे लगभग तीन दर्जन से अधिक खोको को बुलडोजर के जरिए हटवाया गया पुलिस की इस कार्रवाई से नगर मे हङकंभ मचा हुआ है।इस कार्यवाई के दौरान थाना हीमपुर दीपा,व शिवाला कला, नूरपुर,के थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या मे पुलिस बल व नगर पालिका के कर्मचारी तैनात रहे ।
दुकानें उजड़ने से सैकड़ो दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न।
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारो के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है।दुकानदारो का कहना है की लगभग बीस वर्षो से यह दुकानदार यहा काम कर रहे है जब से अब तक कोई कार्रवाई नही की गई।अचानक से कार्रवाई से दुकानदारो के साथ बङी समस्या सामने आ गई है।सुन्ने मे यह भी आ रहा की दुकानदार द्वारा पालिका प्रशासन को हर वर्ष पैसा जाता था।जिस से दुकानदार अपना पालन पोषण कर रहे थे।साथ ही इन दुकानो के सामने फङ लगाकर फल सब्जी बेचने वालो के सामने भी रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
रिपोटर विकास सिंह


















