बिजनौर-उत्तरप्रदेश

ओडीएफ प्लस की श्रेणी मे सम्पन्न हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच सुनिश्चित कराई जाये-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


बिजनोर- जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण योजना के अन्तर्गत ओडीएफ प्लस की श्रेणी प्राप्त ग्रामों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिए उपलब्ध कराएं संतृप्त ग्रामों की सूची, उत्तराखंड सीमा से मिलने वाले ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के बीडीओ को पूरा सहयोग दें विभागीय अधिकारी- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- JUNE, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण योजना के अन्तर्गत जो भी ग्राम ओडीएफ प्लस की श्रेणी प्राप्त कर चुके हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि वहां सम्पन्न हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उत्तराखंड सीमा से मिलने वाले ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए शासन द्वारा जो धनराशि आवंटित की गई है, उसका पूर्ण मानक के अनुरूप सदुपयोग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त ग्रामों के विकास में आने वाली सभी रुकावटों का निराकरण करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप विकसित करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
जिलाधिकारी आज दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के अन्तर्गत राज्य स्तर (सभी स्वमूल्यांकित ग्राम पंचायतों में से जिले द्वारा शार्ट लिस्ट की गई 15 ग्राम पंचायतोंकी सहभागी सत्यापन) को पूर्ण किये जाने संबंधी समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कड़े निर्देश दिए कि ग्रामिण अंचलों में सफाई की व्यवस्था पूर्ण मानक के अनुरूप बनाए रखना सुनिश्चित करें और अपने पंचायत क्षेत्र की सफाई निरीक्षण के भ्रमण की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित नामित खण्ड विकास अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत चुने हुए ग्रामीण क्षेत्रों का स्वच्छता से संबंधित भारत सरकार द्वारा निर्धारित चैक लिस्ट के आधार पर सर्वे किया जाएगा। उक्त सम्बन्ध में उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि गांवों में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नालों-नालियों की सफाई सहित तालाबों की सौंदर्यीकरण की स्थिति मानक के अनुरूप बनाए रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सरकार का पैसा जहां-जहां लग रहा है इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी और जितना काम हुआ है समिति गठित के आदेश देते हुए कहा कि समिति द्वारा जांच कर जिस किसी भी प्रकरण में कमी पाये जाने पर संबंधित की उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होने कहा कि सॉलिड वेस्ट को मैनेज करना है आरसीसी सेंटर को वास्तव में फंक्शनल कर इससे प्राप्त होने वाले वेस्ट को बेचने की व्यवस्था करें जिससे आय भी अर्जित होगी। उन्होने निर्देश दिये कि पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत पैरामिटर देख लिये जायं मानक के अनुसार है या नही जिन जगहों को तोडा गया है उसको तत्काल ठीक कराना सुनिश्चिित करें उन्होंने निर्देश दिये कि चयनित बार्डर पर ग्रांवों में क्या काम हुए उनका स्थलिय निरीक्षण कर देखा जाय और उनके पैरामिटर बनायें।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आदर्श गांव बनाने में सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चयनित 15 ग्राम पंचायतों में कार्य में निर्धारित समय पूर्वक संपूर्ण कार्यों को पूरा करा कर कूड़ा पृथक्करण केंद्र और सामुदायिक वर्मी कंपोस्ट को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिये।स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत चयनित ग्रामों की कार्य योजना तथा अन्य बिन्दु पर समीक्षा करते हुए कार्य को ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश भी दिये गए।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में निर्धारित चेक बिंदुओं के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा उक्त कार्यों का सर्वेक्षण करने के लिए आने वाली टीम को सभी कार्य पूरे मानक और गुणवत्ता के अनुसार पूरे पाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उक्त कार्य को पूरे मानक और चैक लिस्ट के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा संपादित कार्यों की तत्काल संबंधित पोर्टल पर फीडिंग करना भी सुनिश्तिच करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई निर्धारित मानक के अनुरूप करना सुनिश्चित करें तथा स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई कार्याें का निरीक्षण करें और जिस स्तर पर भी सफाई कार्य में कमी नजर आए संबंधित कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही करें तथा ग्रामों में तालाबांे का विशेष सौंदर्यकरण भी कराए। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए रोस्टर निर्धारित करते हुए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएं और समय समय पर फोगिंग एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव करते रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों केा यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर सड़क के किनारे कूड़े का ढेर नजर नहीं आना चाहिए और न ही किसी जगह पानी का भराव पाया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने लाभार्थी को धनराशि को हस्तांतरित किये जाने,एवं रख रखाव के सम्बन्ध में,चयनित मॉडल ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य एवं व्यय के सम्बन्ध में एजेंडा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार गोयल,वरिष्ट कोषाधिकारी सूरज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करन यादव, डीसी एनआरएलएम, सभी सहायक अधिकारी पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button