बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन संगठन उत्तर प्रदेश में लघु समाचार पत्रों की आवाज को करेगा बुलन्द-लेखक एवं संपादक डाॅ. पंकज भारद्वाज

बिजनौर। लेखक एवं संपादक डाॅ. पंकज भारद्वाज को ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश कमेटी में प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया।
एसो. के गोखले विहार लखनऊ स्थित कार्यालय में श्री त्रिपाठी ने डाॅ. पंकज भारद्वाज को यह दायित्व देते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन को उत्तर प्रदेश में अधिक मजबूत करते हुए लघु समाचार पत्रों की आवाज को बुलन्द करेंगे। इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी यूपी के सभी जनपदों में जिलाध्यक्ष नियुक्त करने व संगठन को सक्रिय करने की जिम्मेदारी भी उनको दी। भारद्वाज ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण मनोयोग से संगठन के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री आरती त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अरूण कुमार त्रिपाठी, पंकज शर्मा, गोविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।






