असम में लॉन्च हुआ चेरापूंजी क्राफ्ट जिन, पूर्वोत्तर के स्वाद से होगा भरपूर

गुवाहाटी 11 अप्रैल, 2024: मेघालय में मिली बड़ी सफलता के बाद अब चेरापूंजी क्राफ्ट जिन को गुवाहाटी में लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह पूरे राज्य पर उपलब्ध होगी। इसकी उत्पत्ति भारत के उत्तर-पूर्व के चेरापूंजी में हुई है और यह पूर्वोत्तर की एक एकमात्र जिन है जो शुद्ध वर्षा जल और देशी वनस्पति से बनाई गई है।
गौरतलब है कि इस जिन को चेरापूंजी क्राफ्ट जिन के मास्टर डिस्टिलर और उनके डच साथी ने मिलकर बनाया है। यह जिन पूर्वोत्तर भारत के 12 देशी वनस्पतियों का एक मिश्रण है। दरअसल सबसे पहले इसे स्थानीय स्पर्श के साथ एक ऐसी सिपिंग जिन बनाने का विचार था जो विश्व स्तर पर अपनी पहचान छोड़े। चेरापूंजी क्राफ्ट जिन एक डिजाइनर जिन है जिसमें साइट्रस फॉरवर्ड नोट्स, एक मलाईदार चिकनी जूनिपर बेस और धूएँ का स्पर्श है।
डिस्टिलिंग, बॉटलिंग और सोर्सिंग के प्रति कंपनी का दृष्टिकोण स्थिरता के हमारे मूल्यों में निहित है। इसमें भूजल के स्थान पर वर्षा जल का उपयोग किया जाता है। इस जिन के निर्माण स्थान के आसपास देशी वनस्पतियों का स्रोत है। इसके निर्माण में नीदरलैंड की सबसे उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाता है जो ऊर्जा की खपत को 70% तक कम करती है। इसके अलावा इसमें कांच के बजाय पुन: प्रयोज्य स्टील की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी स्पिरिट बनाने के तरीके में बदलाव लाकर क्राफ्ट स्पिरिट उद्योग को हरित बना रहे हैं।
कंपनी के सीईओ और संस्थापक मयूख हजारिका ने कहा “हम एक ऐसी जिन बनाना चाहते थे जो हमारे क्षेत्र के लिए बिलकुल खास हो लेकिन उसे वैश्विक स्वाद के लिए डिज़ाइन किया गया हो। हम इन दुर्लभ वनस्पतियों की पैदावार और प्रसंस्करण स्वयं करते हैं क्योंकि इसकी कोई भी आपूर्ति श्रृंखला नहीं है। इन वनस्पतियों का इस्तेमाल इससे पहले कभी भी जिन बनाने के लिए नहीं किया गया है और यही हमें बहुत अनोखा बनाता है।”
असम से काजी नेमू, मेघालय से खासी मंदारिन, मणिपुर से स्मोक्ड चाय, सिक्किम से इलायची और पूर्वी हिमालय से जुनिपर जैसी सामग्री से चेरापूंजी जिन वास्तव में उत्तर पूर्व के समृद्ध प्रकृति का एक उत्पाद है।
इसकी बोतल पर भारत के चेरापूंजी के रंगीन जीवन का चित्रण किया गया है। जैसा कि बोतल पर चित्रण किया गया है एक मंदारिन (छोटा संतरा) चुनने वाला, एक औपनिवेशिक युग की बेडफोर्ड बस, एक लाल पांडा, बांस के जंगल, मोनोलिथ आदि सभी इस वर्षा वाली जगह का हिस्सा हैं। इन तत्वों को पोर्टलैंड स्थित डिजाइनर रेशिदेव आरके द्वारा खूबसूरती से चित्रित किया गया है।
चेरापूंजी क्राफ्ट जिन बोतल मिलिट्री ग्रेड स्टेनलेस स्टील की बोतल से बनाई गई है। बोतल को हमारे दृढ़ विश्वास के साथ आकार दिया गया है और इसलिए कंपनी ने एक ऐसी सामग्री की तलाश की जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए कांच की बोतल की जगह ले सके। इसी कोशिश का परिणाम है यह स्टेनलेस-स्टील की बोतल, जिसका वजन 158 ग्राम है। यह बोतल को अत्यधिक पुन: प्रयोज्य और पुनर्चक्रण योग्य बनाता है।
ABOUT US
We are Raincheck Earth Co. — the makers of Cherrapunji Eastern Craft Gin. Born in the northeast of India in Cherrapunji, India, our offering is the east’s only craft gin made with purified rainwater & native botanicals.
The sister towns of Cherrapunji and Mawsynram India, receive more than 22,000 mm of rain every year – making them the rainiest places on earth. Yet, they face adverse scarcity of water during dry months. Our inspiration to turn rain and native botanicals into a gin comes from rain & also the lack of it in the rainiest place on earth. We have taken a wilful stance on making alcoholic beverages responsibly and sustainably, by using rainwater in our product, bringing the sublime taste of our rain to the world.






