बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन त्रिनेत्र-ग्राम पंचायतों के तिराहों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाए जाने को लेकर रणनीति बनाना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर 25 अक्टूबर ,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों के तिराहों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाए जाने को लेकर रणनीति बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायत में ऐसे स्थान का चयन कर लिया जाए जहां पर सीसीटीवी कैमरे व पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कैमरे आदि उच्च गुणवत्ता के ही खरीदे जायें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों, प्रमुख मार्गाे ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार व मुख्य चौराहों एवं तिराहों पर सीसीटीवी कैमरा व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगाया जाएगा। इन कैमरों को ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों के अलावा पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा। इससे पुलिस को आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज शाम 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों पीएसी/लाउडस्पीकर के अधिष्ठापन व पंचायती राज विभाग की विभिन्न प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कारगर साबित हो रहे हैं। अब शहर की तर्ज पर ही ग्राम पंचायतों में गांव के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी के साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र से ग्राम पंचायतों में नजर रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कैमरे की सही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा ग्राम पंचायतों का चयन करके इस प्रक्रिया को उन्होंने जल्द से जल्द शुरु करवाया जाए तथा इसको सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक कमेटी का गठन करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें सशक्त बनाने में इसका अहम योगदान होगा। इसके अलावा पंचायतों के संसाधन के क्षय को रोकने, आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने, उपयुक्त लाभार्थियों की पहचान करने, लोगों को जागरूक बनाने आदि में इसका काफी अहम रोल होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 प्रवीण रंजन, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button