एस पी रेलवे अर्पणा गुप्ता ने सौपी विजयकांत सत्यार्थी को बड़ौत थाना जीआरपी की कमान

एस पी रेलवे अर्पणा गुप्ता ने सौपी मेहनती एवं जुझारू विजयकांत सत्यार्थी को बड़ौत थाना जीआरपी की कमान
मुज़फ्फरनगर में भी अपनी सराहनीय एवं लाजवाब कार्यशैली से अवगत करा चुके हैं विजयकांत सत्यार्थी
बड़ौत मैं भी अपनी सराहनीय और लाजवाब कार्यशैली से कार्य करेंगे अपराधियों को पहुंचाएंगे उनकी सही जगह
मेरठ
एसपी रेलवे अर्पणा गुप्ता ने जीआरपी थाना प्रभारीयों के क्षेत्रों में फेरबदल करते हुए मेरठ जीआरपी थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी को बड़ौत जीआरपी थाने की कमान सौंपी है।विदित हो कि इंस्पेक्टर विजयकांत सत्यार्थी पूर्व में मुज़फ्फरनगर जीआरपी थानाप्रभारी के रूप में अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और अब मेरठ जीआरपी थानाप्रभारी के रूप में काम करते हुए उन्होंने अपनी व्यव्हारिकता व सराहनीय भरे कार्यो व अपनी बेहतरीन कार्यशैली से सभी को अवगत कराया है तथा अब जीआरपी बड़ौत की कमान संभालकर कप्तान अर्पणा गुप्ता की कसौटी पर खरे उतरेंगे।जीआरपी थानाप्रभारी विजयकांत सत्यार्थी व्यवहार कुशल महंती एवं जुझारू के रूप में पहचाने जाते हैं इन्होंने मेरठ जीआरपी थाने में रहते हुए कई अच्छे गुडवर्क को अंजाम देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध उन्मूलन अभियान में सार्थक भूमिका का निर्वाहन किया तथा कानून व्यवस्था की शुद्धता के लिए बेहतर उदाहरण पेश किया अब आशा है कि जीआरपी थाना बड़ौत क्षेत्र में भी उनकी सराहनीय सेवाएं सभी को मिलेगी उन्होंने कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार किया जाना पुलिस का परम कर्तव्य है तथा प्रत्येक पीड़ित को थाना स्तर पर इंसाफ मिले यही उनकी पहली प्राथमिकता है तथा अपराधियों को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया जाएगा व किसी भी कीमत पर उनको बख्शा नहीं जाएगा।विजयकांत सत्यार्थी भी बहुत ही लगन शील थानाप्रभारी है तथा जहां रहते हैं बहुत ही मेहनत के साथ काम करते हैं तथा कप्तान के विश्वास को कायम रखते हैं यही कारण है कि उनको अब बड़ौत जीआरपी थाने जैसे महत्वपूर्ण थाने की कमान सौंपी गई है आशा है की यहां पर भी अपने गुड वर्क और बेहतर सेवा निरंतर जारी रखेंगे
बड़ौत
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















