एसएसपी ने अल्मोड़ा अपराधियों के विरुद्ध शक्ति से कार्रवाई के दिए निर्देश!

एसएसपी अल्मोड़ा ने अपराधियों के विरुद्ध शक्ति से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं उसी के पालन में अपराधियों के गिरफ्तारी हो रहे हैं
यहां पर बताते चलें अल्मोड़ा मैं इससे पहले पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समय से ही लगातार एक के बाद एक अच्छे पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को मिल रहे हैं जिसकी वजह से अल्मोड़ा पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है और लगातार एक के बाद एक गुड वर्क और सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं अल्मोड़ा पुलिस का पूरा प्रयास रहता है अपराधियों पर नकेल कसी जा सके और इसमें अल्मोड़ा पुलिस कामयाब हुई है और अब देखा जा रहा है आम जनमानस भी पुलिस की सराहना कर रहा है पुलिस को अपना मित्र मानकर छोटी बड़ी कोई भी जानकारी हो उसे समझा कर रहा है
अपराधी
शौक पूरा करने को की थी चोरी, मात्र 03 घंटे में 02 युवकों की माल सहित गिरफ्तारी
दिनांक 19 मई 2022 को वादी महेंद्र सिंह बिष्ट साइट इंजीनियर बेस अस्पताल अल्मोड़ा की तहरीर के आधार पर बेस अस्पताल से पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 48/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी बेस नेहा राणा द्वारा की जा रही थी।
मामले में तत्काल खुलासे एवम माल बरामदगी हेतु
श्री प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
द्वारा टीम गठित की गई।
उ0नि0 नेहा राणा, का0 वीरेंद्र सिंह बिष्ट, का0 मोहन राणा द्वारा काफी खोजबीन, सुरागरसी पतारसी एवम सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के पश्चात *02 युवकों के कब्जे से चोरी किये गए पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब बरामद किया गया है।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वह पूर्व में ऑक्सीजन प्लांट में काम करते थे फायर वॉल्ब चोरी करने के पश्चात कबाड़ी को बेचने हेतु ले जा रहे थे, माल बेचकर अपने शौक पूरा करते उससे पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
अभियुक्त
1- सौरभ पन्त
उम्र 27 साल पुत्र नवीन चंद्र पंत निवासी हाल बेस नर्सिंग हॉस्टल अल्मोड़ा मूल निवासी ग्राम खूठ पोस्ट धामस जिला अल्मोड़ा।
2- प्रदीप राणा
उम्र 20 साल पुत्र नरेंद्र सिंह राणा निवासी हाल बेस केंपस अल्मोड़ा मूल निवासी ठिकलना जागेश्वर अल्मोड़ा।
बरामदगी
08 फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब
कीम
96,000 रूपये लगभग
अल्मोड़ा से
आईरा वार्ता के लिए राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















