वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एपीएल क्रिकेट में जबरदस्त रोमांच,सुपर ओवर में एग्रो राइजिंग स्टार ने दर्ज की यादगार जीत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डी.अभय को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

वाराणसी:- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एग्रीकल्चर ग्राउंड पर आयोजित एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग (एपीएल) का मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा | दस ओवर के इस रोमांचक मैच में एग्रो राइजिंग स्टार और कोबरा चैलेंजर्स की टीमें आमने-सामने थीं | मैच का हर पल दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा और अंततः मुकाबला सुपर ओवर तक जा पहुँचा | मैच में टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एग्रो राइजिंग स्टार की टीम ने संतुलित और आक्रामक प्रदर्शन किया | टीम ने निर्धारित दस ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए,बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही रन गति को तेज बनाए रखा और टीम का रन रेट 9.8 रहा जो छोटे प्रारूप में एक प्रभावशाली प्रदर्शन माना जाता है | बीच के ओवरों में कोबरा चैलेंजर्स के गेंदबाज़ों ने कुछ अहम विकेट लेकर दबाव बनाने की कोशिश की,लेकिन एग्रो राइजिंग स्टार के बल्लेबाज़ों ने संयम और सूझबूझ के साथ पारी को संभाले रखा |

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोबरा चैलेंजर्स की टीम ने भी शानदार जुझारूपन दिखाया | टीम ने शुरुआत से ही रन चेज़ को आसान बनाने की कोशिश की और अंतिम ओवर तक मुकाबले को जीवंत बनाए रखा | निर्धारित दस ओवरों के अंत तक कोबरा चैलेंजर्स ने चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए | इस तरह दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं और मैच टाई घोषित कर दिया गया | मैदान पर मौजूद दर्शकों में उत्साह चरम पर था, क्योंकि अब मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से होना था |

सुपर ओवर में एग्रो राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाज़ी की | दबाव भरे इस क्षण में टीम ने संयमित खेल दिखाते हुए बिना कोई विकेट गंवाए चार रन बनाए इसके बाद कोबरा चैलेंजर्स की बारी आई,लेकिन सुपर ओवर के तनाव में टीम लड़खड़ा गई | कोबरा चैलेंजर्स दो विकेट गंवाकर मात्र तीन रन ही बना सकी और लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई इसी के साथ एग्रो राइजिंग स्टार ने यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया |

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डी.अभय को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनके योगदान ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई | पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना,अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया | एग्रीकल्चर ग्राउंड पर खेला गया यह मुकाबला एपीएल के सबसे रोमांचक और यादगार मैचों में से एक बन गया जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button