काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एडवोकेट प्रशांत सिंह ने किया बार का समर्थन ,ओर पुलिस की सराहना

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,हाई कोर्ट के अधिवक्ता डा प्रशांत सिंह ने काशीपुर बार का समर्थन किया बीते रोज एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक बालिका पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई थी जिसमे अभियुक्त की ओर से काशीपुर बार के सभी सदस्यों ने पैरवी न करने का निश्चय लिया। जिस पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता डा प्रशांत सिंह ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया उन्होंने कहा की ये घटना निंदनीय है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसलिए ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार होना ही चाहिए
एडवोकेट प्रशांत ने काशीपुर की धैर्यवान जनता ,इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले समाजसेवियों और उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु उनकी सराहना भी की।जिस प्रकार घटना के केवल आठ घंटो मे काशीपुर पुलिस ने जिस प्रकार अभियुक्त और उसके दोस्त की गिरफ्तारी की ओर घटना के पीछे की सारी सच्चाई सामने रखी उसके लिए सी ओ सिटी भडोला,कोतवाल मनोज रतूड़ी ,कटोराताल चौकी इंचार्ज विपुल जोशी तथा बांस फोड़ान चौकी इंचार्ज सुतारी सहित सभी जांबाज पुलिस कर्मी धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने काशीपुर की गंगा जननी तहजीब वाली संस्कृति को कायम रखते हुए अपने फर्ज को निभाते हुए कानून की भी रक्षा की

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button