न्यूज़
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा,भैंस की मौत

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा,भैंस की मौत
भैंस बांधने जा रही युवती बाल बाल बची
ग्रामीणों ने बड़ी लाइन के नीचे जाल डलवाए जाने की मांग की
जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार
बेवर/मैनपुरी – बेवर क्षेत्र के गांव नगला देवी में गुरुवार सुबह एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई वहीं भैंस बांधने जा रही युवती बाल बाल बच गई।
मामले के अनुसार ग्राम नगला देवी निवासी कप्तान सिंह की पुत्री गुरुवार को सुबह अपनी भैंस को बांधने के लिए घर के सामने ले जा रही थी अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा तभी भैंस करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं युवती बाल बाल बच गई।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तारों के नीचे जाल डलवाए जाने की मांग की है।


















