उत्तराखंड

ईंट भट्ठे पर हुआ गंभीर हादसा ,गिरी दीवार ,5 की मौत,3 घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुड़की /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रुड़की अंतर्गत मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय यह हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।
फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे। वहीं, एसएसपी और डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की।
मृतकों के नाम
1- 28 वर्षीय मुकुल पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी
2- 20 वर्षीय साबिर पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर
3- 40 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी
4- 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी लहबोली
5- 24 वर्षीय जग्गी पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफ्फरनगर

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button