अंतरराष्ट्रीयइजराइलनई दिल्ली

इसराइली सेना और मिस्र की सेना के बीच जबरदस्त गोलाबारी,मिस्र की सेना के कई जवान हताहत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली (@RajMuqeet79) इज़रायली मीडिया ने सोमवार को गाजा पट्टी के साथ मिस्र की सीमा पर रफाह क्रॉसिंग पर मिस्र और इज़रायली सैनिकों के बीच गोलीबारी की सूचना दी। अल जजीरा के अनुसार, इज़रायल द्वारा न्यूज़ पर सेंसर लगाने की वजह से  पूरी जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। मिस्र और इज़रायली अधिकारियों की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इज़रायली मीडिया द्वारा “असामान्य” बताई गई इस घटना की सबसे पहले चैनल 13 और चैनल 14 पर रिपोर्ट की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि मिस्र के सैनिकों ने रफाह सीमा क्रॉसिंग पर एक इज़रायली ट्रक पर गोलीबारी की और इज़रायली सैनिकों ने जवाबी कारवाई में गोलाबारी किया। चैनल 13 ने कहा कि इज़रायली सेना घटना की जांच कर रही है। 

 डेली न्यूज इजिप्ट, एक स्वतंत्र अंग्रेजी-भाषा मिस्री समाचार पत्र ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि रविवार को रफाह नरसंहार से मिस्र के सैनिक बहुत ही “आक्रोशित” हुए थे, जिसमें इजरायली बमबारी के कारण रिफ्यूजी शिविर में 45 फिलिस्तीनी मारे गए थे।  इस महीने की शुरुआत में रफाह सीमा क्रॉसिंग को इजरायली सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था और सेना ने गाजा के दक्षिणी शहर रफाह में अपने जमीनी हमलों को और बढ़ा दिया था । क्रॉसिंग पर कब्जे से मिस्र और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया था, जिससे दोनों देशों के बीच 45 साल की शांति को खतरा पैदा हो गया है,इससे पहले भी इजरायल और मिस्र चार बार युद्ध लड़ चुके हैं। क्रॉसिंग पर इजरायल के कब्जे से मिस्र में नाराजगी है, जो इजरायल के साथ सुरक्षा मामलों में सहयोग करता था। मिस्र के एक सैन्य सूत्र से मालूम हुआ है कि  क्रॉसिंग पर कब्जे से पहले मिस्र और इजरायल के बीच “कोई बातचीत या जानकारी” का आदान प्रदान नहीं हुआ था। सिनाई फाउंडेशन फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इजरायल द्वारा क्रॉसिंग पर हमला करने के एक सप्ताह बाद, मिस्र ने उत्तरपूर्वी सिनाई में गाजा के साथ अपनी सीमा पर अतिरिक्त बख्तरबंद गाड़ियां और सैनिकों को तैनात किया है।  काहिरा ने इजरायली सेना के वापस चले जाने तक मिस्र की ओर से सीमा खोलने से भी इनकार कर दिया है, तथा कहा है कि सीमा पार करना पूरी तरह से मिस्र-फिलिस्तीन का मामला है।

Raj Muqeet

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button