वाराणसी/उत्तरप्रदेश

इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह 19 अप्रैल को – शशि वर्मा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन (IAA) के सभी निर्वाचित पदाधिकारीगण एवं प्रबंध समिति सदस्यगण का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह 19 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित किया जाएगा | यह समारोह मलदहिया स्थित जीवनदीप चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगा | कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी तथा उनके सम्मान में विशेष आयोजन किया जाएगा | इस अवसर पर अधिवक्ता समुदाय के अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे | यह जानकारी इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शशि वर्मा ने दी |

इंडियन एडवोकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शशि वर्मा ने बताया कि यह समारोह संगठन की गरिमा एवं अधिवक्ताओं की एकजुटता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button