काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आधा क्विंटल से अधिक गांजा सहित दो लोग गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान एवं आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिनांक मंगलवार को थाना काशीपुर एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चैकिंग हेतु गश्त करते हुए काशीपुर से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक पिकअप वाहन वेदान्ता कालोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी समय से खड़ा है, जिसमें दो लोग बैठे हैं, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उक्त स्थान पर पहुंचे तो वाहन संख्या यूके-19-सीए-1171 पिकअप में बैठे चालक व अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर वाहन स्टार्ट कर जाने लगे। वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो वाहन से 58.87 किग्रा. अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त हरीश पंत पुत्र काशीराम पंत निवासी ग्राम पज्जाण पोस्ट मासू थाना थलीसैण जिला पौड़ी गढवाल और कुन्दन सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम डुमनीखोट पोस्ट तल्ली डडोली थाना नागचुलाखाला जिला पौड़ी गढवाल के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, उपनिरीक्षक सौरभ भारती, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सामन्त, कांस्टेबल प्रदीप, एसओजी काशीपुर कांस्टेबल दीपक कठैत, एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल कुलदीप, एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल दीपक जोशी थाना काशीपुर थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button