बिजनौर-उत्तरप्रदेश
आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर में जानलेवा हमला

बिजनोर- Chandrashekhar Azad Attacked: आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर में जानलेवा हमला हुआ है. उन्हें बदमाशों ने गोली मारी है. जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि उन्हें कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई. साथ ही गाड़ी के शीशे टूटे दिख रहे हैं.
हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले को लेकर एसएसपी सहारनपुर ने डीजीपी को फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी है. भीम आर्मी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.


















